farmers-tried-to-march-to-raj-bhavan-dhasmana-reached-in-support
farmers-tried-to-march-to-raj-bhavan-dhasmana-reached-in-support

किसानों ने राजभवन कूच की कोशिश, समर्थन में पहुंचे धस्माना

देहरादून, 26 जून (हि.स.)। किसान यूनियन तोमर के बैनर तले किसानों ने शनिवार को कृषि कानूनों के विरोध में राजभवन कूच की कोशिश की। इससे पहले पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर आगे बढ़ने से रोक दिया। कांग्रेस ने किसानों की गिरफ्तारी का निंदा करते हुए समर्थन किया है। शनिवार को गांधी पार्क के पास प्रदर्शन करते हुए किसान नेताओं ने राजभवन कूच किया। पुलिस द्वारा हाथीबड़कला में बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया। किसानों ने धरने पर बैठ कर जमकर नारेगाजी की। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास किया गया। किसानों के नहीं मानने पर पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इसकी निंदा की है। सूर्यकांत धस्माना पुलिस लाइन पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की ओर से किसानों को पूर्ण समर्थन का भरोसा दिलाया। इस मौके पर धस्माना ने कहा कि किसानों की उपेक्षा भाजपा सरकार को भारी पड़ेगी। गिरफ्तार किसान नेता सरदार जगतार सिंह बाजवा ने धस्माना को किसानों की सुध लेने के लिए धन्यवाद दिया। इस मौके पर सीपीएम नेता सुरेंद्र सिंह सजवाण,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरदार तजेंद्र सिंह,सरदार जगरूप सिंह, महेश जोशी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in