उत्तराखंड
शाही स्नानों पर मेला पुलिस लेगी संगठनों की मदद
हरिद्वार, 22 मार्च (हि.स.)। महाकुंभ के मुख्य शाही स्नान पर कुंभ मेला पुलिस हरिद्वार में कार्य कर रही संस्थाओं व संघ के कार्यकर्ताओं की मदद लेगी। कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल ने बताया कि मुख्य शाही स्नानों के लिए हरिद्वार में कार्य कर रही संस्थाओं व आरएसएस से सहयोग मांगा गया था। इसके बाद प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह ने शाही स्नान के लिए कुंभ मेला पुलिस की मदद के लिए आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक सहयोग के लिए तैयार हैं। गुंज्याल ने बताया कि महाशिवरात्रि के शाही स्नान पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले मुख्य शाही स्नान पर्व यह संख्या बढ़ेगी। किस दिन हमें कितने कार्यकर्ताओं की आवश्यकता होगी इसके लिए वार्तालाप चल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद