e-filing-portal-for-online-complaint
e-filing-portal-for-online-complaint

ऑनलाइन शिकायत के लिए ई-दाखिल पोर्टल

देहरादून, 15 मार्च (हि.स.)। उपभोक्ता शिकायत के ऑनलाइन समाधान के लिए ई-दाखिल पोर्टल शुरू किया गया है। इसे एनआईसी ने विकसित किया है। आनलाइन पोर्टल https:e-daakhil.nic.in पर कोई भी शिकायत दर्ज करा सकता है। निबन्धक राज्य उपरोक्त विवाद प्रतितोष आयोग अंजु जुयाल ने बताया कि विश्व उपभोक्ता दिवस पर सोमवार को अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग उत्तराखण्ड डीएस त्रिपाठी ने इसका शुभारम्भ किया। अधिक जानकारी के लिए राज्य उपभोक्ता आयोग के फोन नंबर 0135-3510041 और मोबाइल नंबर 09412902466 पर सम्पर्क किया जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश /मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in