dr-sunil-took-over-as-registrar-of-gurukul-university
dr-sunil-took-over-as-registrar-of-gurukul-university

डा. सुनील ने गुरुकुल विवि के कुलसचिव का कार्यभार संभाला

हरिद्वार, 01 जून (हि.स.)। देश और दुनिया में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय को वैदिक शिक्षा के नाम से जाना जाता है। सम्पूर्ण विश्व में इस विश्वविद्यालय का विशेष नाम है। वैदिक और आधुनिक विषयों के साथ यहां के विद्यार्थी वैदिक पताका को विश्व में फैला रहे हैं। वैदिक शिक्षा के साथ विज्ञान विषय का समन्वय स्थापित कर अनुसंधान के क्षेत्र में नया काम करने की विशेष जरूरत है। विश्वविद्यालय में जितने अधिक पेटेंट होंगे उससे विश्वविद्यालय की रैंकिंग और एनआईआरएफ अधिक बढ़ेगा। विश्वविद्यालय को ए ग्रेड में मूलतः रखना हम सबका पुनीत कर्तव्य है। कुलसचिव कार्यालय में प्रातः कुलसचिव पद का पदभार ग्रहण करते हुए डा. सुनील कुमार ने उद्गार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के मध्य समन्वय स्थापित कर विश्वविद्यालय को एक नया आयाम देना है। उसके उपरान्त डा. सुनील कुमार ने विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. वीके सिंह से अपना स्थान ग्रहण किया। डा. सुनील कुमार के निर्देशन में 6 मेजर रिसर्च प्रोजेक्ट तथा अन्य विभिन्न प्रोजेक्ट वर्तमान में चल रहे है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूपकिशोर शास्त्री न नवनियुक्त कुलसचिव को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि नवनियुक्त कुलसचिव के निर्देशन में विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगा तथा स्वामी श्रद्धानन्द महाराज के आदर्शों व सिद्धान्तों को पल्लवित करेगा। डा. सुनील कुमार ने पदभार करने के उपरान्त कहा कि स्वामी श्रद्धानन्द महाराज द्वारा स्थापित सिद्धान्तों व आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए हमें विश्वविद्यालय को विश्वविद्यालय के सर्वोच्च पदाधिकारियों के निर्देशन में उन्नति के पथ पर ले जाते हुए इसकी पहचान को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमआर वर्मा, वित्ताधिकारी प्रो. एसके श्रीवास्तव, प्रो. डीएस मलिक, प्रो. पंकज मदान, प्रो. एलपी पुरोहित, संयुक्त कुलसचिव डा. श्वेतांक आर्य, विरेन्द्र पटवाल, जनसम्पर्क अधिकारी डा. पंकज कौशिक, डा. गन्धर्व सेन, कुलभूषण शर्मा, प्रमोद कुमार, महेश जोशी, हेमन्त सिंह नेगी, अंकित कृष्णात्री, अरविन्द शर्मा, विजय प्रताप सिंह, रूपेश पन्त, सुशील कुमार, वेद प्रकाश थापा, राधेश्याम इत्यादि ने नवनियुक्त कुलसचिव को शुभकामनाएं दी। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in