dr-indira-hridayesh39s-last-rites-on-june-14
dr-indira-hridayesh39s-last-rites-on-june-14

डाॅ.इंदिरा हृदयेश का अंतिम संस्कार 14 जून को

-विशेष पहचान के लिए हमेशा याद की जाएंगी इंदिरा:राज्यपाल - पार्टी ध्वज झुका,एक सप्ताह शोक की घोषणा -स्पीकर प्रेमचंद, हरीश रावत, प्रीतम, मदन[ सुबोध सहित अन्यों ने जताया शोक देहरादून, 13 जून (हि.स.)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इंदिरा हृदयेश के निधन पर पार्टी ने आगामी सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं। प्रदेश मुख्यालय में पार्टी ध्वज को आधा झुकाते हुए एक सप्ताह के शोक की घोषणा की गई है। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा डाॅ. इंदिरा हृदयेश का अंतिम संस्कार 14 जून को किया जाएगा। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से हल्द्वानी आज शाम पहुंचेगा। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बताया कि डाॅ. इंदिरा हदयेश का पार्थिव शरीर रविवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नई दिल्ली से गजरौला, मुरादाबाद बाईपास, रामपुर, बिलासपुर, रूद्रपुर होते हुए उनके निवास स्थान हल्द्वानी पहुंचेगा। वहां 14 जून को उनका अंतिम संस्कार होगा। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री और नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि महिला राजनेता के रूप में उत्तराखंड राज्य और अपने कार्यकर्ताओं के बीच विशेष पहचान बनाई, जिसके लिए वह हमेशा स्मरण की जाएंगी। उत्तराखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति: प्रेमचंद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उत्तराखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। इंदिरा हृदयेश नहीं रहीं,यह विश्वास नहीं होता: हरीश रावत पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि इंदिरा हृदयेश नहीं रहीं, यह विश्वास नहीं होता, कल तक हम साथ थे। कांग्रेस को उत्तराखंड में पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए उसके लिए विचार - -विमर्श कर रहे थे, क्रूर काल ने इंदिरा हृदयेश को हमसे छीन लिया है। कांग्रेस की मूर्धन्य और शीर्ष नेता इंदिरा का जाना हम सबके लिए बहुत दु:खद है, उनके रिक्त स्थान को कोई नहीं भर सकता है। वह लोगों को हमेशा याद आएंगी। हल्द्वानी की विकास की वो मां हैं। एक विकास की मां चली गई। कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि किन शब्दों में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करूं। इंदिरा हृदयेश की भरपाई कभी नहीं हो सकती:प्रीतम सिंह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने इंदिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके निधन से राजनीति में जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती है। हमने आज अपना एक मार्गदर्शक खो दिया है। हमेशा सदन से लेकर बाहर जनता की आवाज उठाती रहीं। राज्य में ढांचागत विकास की नींव रखने में मदद की। उसके लिए वे सदैव याद की जाएंगी। लंबे राजनीतिक जीवन में पदों को किया सुशोभित: मदन कौशिक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि डॉ.इंदिरा ह्रदयेश ने अपने लम्बे राजनीतिक जीवन में कई पदों को सुशोभित किया है। उनके निधन को उन्होंने राज्य की बड़ी क्षति के साथ अपनी निजी क्षति भी बताया। कांग्रेस ने अपना एक स्तम्भ खो दिया:धस्माना प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि कांग्रेस ने डाॅ. इंदिरा हृदयेश के रूप में अपना एक स्तम्भ खो दिया है। उनके असमय निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति कभी नहीं की जा सकती है। कांग्रेस भाजपा के अलावा सपा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनाराण सचान, आप नेता रविन्द्र जुगरान, कांग्रेस के मथुरादत्त ने भी शोक व्यक्त किया है। शोक प्रकट करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री पी.के.अग्रवाल, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, मथुरादत्त जोशी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, डाॅ. प्रतिमा सिह शामिल हैं। सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कहा कि इंदिरा हृदयेश का आकस्मिक निधन प्रदेश के साथ-साथ सचिवालय सेवा संवर्ग के लिए भी अत्यन्त कष्टदायक है। कई संघर्षो के बाद संघ को प्राप्त उपलब्धियों मे उनका विशेष सहयोग व योगदान रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in