back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

डीएम ने ग्राम प्रधानों से किया सीधा संवाद, जानी समस्याएं

नई टिहरी, 18 मई (हि.स.)। कोरोना काल में गांव के हालातों का जायजा लेने के लिए डीएम इवा श्रीवास्वत ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिले के भिलंगना क्षेत्र के बाद मंगलवाल को जौनपुर के करीब 70 प्रधानों से सीधा संवाद किया। प्रधानों के वैक्सीनेशन करवाने सहित कोरोना से निपटने को दिये सुझावों को शासन स्तर पर भेजने की बात कहते हुये डीएम इवा ने कहा कि इसके जल्दी ही बेहतर परिणाम मिलेंगे। जनपद में डीएम इवा ने पहल करते हुये सीधे प्रधानों से गांव की समस्याओं को जानने का निर्णय लिया है। उन्होंने प्रत्येक ब्लाक के प्रधानों से सीधी बात के लिए रोस्टर जारी किया है। भिलंगना के बाद दूसरे दिन जौनपुर के प्रधानों से सीधा संवाद करते हुये डीएम ने प्रधानों को बताया कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर व संभावित तीसरी लहर के दृष्तिगत जनपद की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर 6 सदस्यों की निगरानी समिति सभी 1035 ग्रामों में एक्टिव कर दी गई है। यह समितियां आइसोलेशन केंद्रों में रखे गए व्यक्तियों की देखरेख करने के साथ ही लक्षण युक्त व्यक्तियों को जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई मेडिकल किट भी उपलब्ध करायेंगी। ग्राम निगरानी समितियों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी इवा श्रीवास्तव ने से सीधे प्रधानों से संवाद कर फीडबैक लिया। प्रधानों से आइसोलेशन केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं, इन केंद्रों में रखे गए बाहरी राज्यों से आये व्यक्तियों के स्वास्थ्य के अलावा ग्रामवासियों के स्वास्थ्य के सम्बंध में जानकारी ली। निगरानी समिति के क्रियाकलापों को लेकर भी प्रधानों से जानकारी व सुझाव मांगे। प्रधानों को गांव में साफ-सफाई के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली दवाओं के सेवन के तरीके एवं निगरानी समिति के दायित्वों के बारे में जानकारी दी। पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्राम स्तर पर बनाये गए आइसोलेशन केंद्रों की स्थिति एवं उनमें की जाने वाली तमाम आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में डीएम को अवगत कराया गया। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/

Advertisementspot_img

Also Read:

चीन मुद्दे पर संसद में बरसे राहुल गांधी, लोकसभा सत्र हुआ स्थगित, जानें क्‍या बोले नेता प्रतिपक्ष?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आज संसद में चीन से जुड़े मामले को लेकर खासा हंगामा देखने को मिला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता...
spot_img

Latest Stories

मां दुर्गा ने क्यों लिया कालरात्रि का विकराल रूप, जानिए ये अद्भुत कथा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मां दुर्गा के अनेकों रूप...

क्या ट्रैफिक पुलिस आपकी गाड़ी की चाबी निकाल सकती है? जानिए क्या कहता है Motor Vehicles Act

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आपने रास्ते में सफर के दौरान...

13 साल बाद खत्म हुआ सांसों से संघर्ष, Harish Rana का निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के रहने वाले Harish Rana...

West Bengal Assembly Elections 2026: तमलुक सीट पर कौन लहरा सकता है जीत का परचम? जानिए किस ओर करवट ले रहे हैं समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में 294 निर्वाचन क्षेत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵