district-head-of-state-agitational-conflict-committee-sundar-negi-dies
district-head-of-state-agitational-conflict-committee-sundar-negi-dies

राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष सुंदर नेगी का निधन

नैनीताल, 16 मई (हि.स.)। नैनीताल नगर के प्रमुख आंदोलनकारी, 1994 के प्रथक उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन से प्रमुख रूप से जुड़े उत्तराखण्ड राज्य नवनिर्माण आंदोलनकारी संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष, उत्तराखंड क्रांतिदल के पूर्व उपाध्यक्ष एवं नगर के प्रमुख व्यवसायी भवाली रोड स्थित न्यू शेर-ए-कुमाऊं रेस्टोरेंट के स्वामी 61 वर्षीय सुंदर सिंह नेगी का बीती देर शाम 4 बजे हृदयाघात से असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से मुख्यालय में राज्य आंदोलनकारियों की आवाज को राजधानी तक पहुंचाने वाली एक आवाज खामोश हो गई है। उनके निधन पर उत्तराखंड क्रांतिदल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, नैनीताल विधान सभा के प्रभारी केएल आर्य, पानसिह सिजवाली, खीम सिह बिष्ट, प्रकाश पांडे, पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण, भूपाल सिह, वीरेंद्र जोशी, मनोज साह, महेश जोशी, भुवन रावत, प्रकाश आर्य, मुनीर आलम व डॉ. नवीन जोशी सहित अनेक उत्तराखंड राज्य नवनिर्माण आंदोलनकारियों ने गहरा दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और इस दुःख की घड़ी में शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने के लिए ईश्वर से प्राथना की है। स्वर्गीय नेगी अपने पीछे पत्नी भावना नेगी, पुत्र जगदीश नेगी व राकेश नेगी, दो बहूओं, दो पोते व एक पोती आदि भरे-पूरे परिवार को रोता बिलखता छोड गये हैं। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ.नवीन जोशी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in