dhasmana-delivers-oxygen-cylinder-wearing-ppe-kit
dhasmana-delivers-oxygen-cylinder-wearing-ppe-kit

पीपीई किट पहन धस्माना ने पहुंचाया ऑक्सीजन सिलेंडर

देहरादून, 09 मई (हि.स.)। देवभूमि मानव संसाधन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने रविवार को जरूरतमंद मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाए। रविवार को सूर्यकांत धस्माना स्वयं पीपीई किट पहन कोरोना मरीजों की सेवा के लिए नेहरू कालौनी पहुंच न केवल बीमार को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया, बल्कि मरीज की स्थिति नाजुक देख उन्होंने मरीज को तुरंत एमकेपी कालेज रोड स्थित आरोग्य धाम में भर्ती करवाया। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राजधानी में संक्रमण की गति धीमी नहीं पड़ रही है और लगातार संक्रमण अब ग्रामीण इलाकों में तेजी से फैल रहा है। इसके कारण अब मरीजों के लिए पहले ही कम पड़ रही व्यवस्थाओं का टोटा और बढ़ रहा है। सबसे बड़ी चिंता स्वास्थ्य सेवाओं व ऑक्सीजन की भारी कमी के कारण दम तोड़ रहे मरीज हैं। इसलिए आक्सीजन के बारे में सरकार को गंभीरता से युद्ध स्तर पर काम करना चाहिए। ट्रस्ट शीघ्र ही ऑक्सीजन बैंक की क्षमता को और बढ़ाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in