dharma-flag-was-established-in-premnagar-ashram
dharma-flag-was-established-in-premnagar-ashram

प्रेमनगर आश्रम में स्थापित हुई धर्म ध्वजा

हरिद्वार, 19 मार्च (हि.स.)। देवभूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति की ओर से महाकुंभ मेले के दौरान शुक्रवार को श्री बद्रीनाथ जी एवं श्री हनुमान जी की पवित्र धर्म ध्वजा स्थापना समारोह का आयोजन श्री प्रेम नगर आश्रम में किया गया। ध्वजा स्थापना के मुख्य यजमान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत रहे। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज व पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत ने ध्वजा स्थापना के लिए वैदिक रीति रिवाज से पूजा -अर्चना की। आयोजन में स्वामी हरिचेतनानंद महाराज, आईजी कुंभ संजय गुंज्याल, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in