back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बहुआयामी सोच के साथ किया जाए गगवाड़स्यूं घाटी का विकास: त्रिवेंद्र सिंह रावत

पौड़ी, 01 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गुरुवार को ल्वाली झील निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गगवाड़स्यूं घाटी के निवासियों को झील निर्माण कार्य पूर्ण होने का लंबे समय से इंतजार है। झील निर्माण के बाद यहां के निवासियों को रोजगार भी प्राप्त होगा। साथ ही यहां पर्यटन गतिविधियां भी बढे़ंगी। गुरुवार को पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गगवाड़स्यूं घाटी में निर्माणाधीन ल्वाली झील का निरीक्षण किया। ल्वाली झील पूर्व सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट रहा है। यहां झील में पांच अलग- अलग गहराई के तालाब बनाए जाने हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि झील निर्माण का प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो गया है। द्वितीय चरण में यहां पर्यटन गतिविधि बढ़ाए जाने के लिए कार्य किए जाने हैं। पूर्व सीएम रावत ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही यहां सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि जिस झील की उन्होंने नींव रखी थी वह आज पूर्णता की ओर है। झील निर्माण से यहां के पारिस्थितिकी तंत्र पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। रावत ने कहा कि पूरी गगवाड़स्यूं घाटी के लिए एक मास्टर प्लान बनाया जाए, जिससे यहां रोजगार के अवसर भी बढे़ंगे और पर्यटन गतिविधियां भी विकसित होंगी। रावत ने कहा कि आज पर्यटन बहुआयामी हो गया है। पर्यटक योग, सैर सपाटा, अध्ययन, साहसिक खेल आदि के लिए आते हैं। इन सभी की सुविधाओं को ध्यान में रखकर घाटी को विकसित किया जाए, जिससे कि हर तरह का पर्यटक यहां आए। ल्वाली झील निरीक्षण के बाद पूर्व सीएम अपने पारिवारिक कार्यक्रम में पौड़ी गांव में शामिल हुए। इसके बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने घुड़दौड़ी के समीप एक रेस्ट्रोरेंट का उद्घाटन भी किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शांति देवी, विधायक मुकेश कोली आदि भी उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/ राजीव

Advertisementspot_img

Also Read:

दरभंगा से लेकर BJP प्रदेश अध्यक्ष तक, संजय सरावगी की लगातार पांचवीं जीत ने रचा इतिहास

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए नया नाम घोषित कर दिया है। दरभंगा सीट...
spot_img

Latest Stories

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵