demand-of-mnrega-employees-should-be-met-sajwan
demand-of-mnrega-employees-should-be-met-sajwan

मनरेगा कर्मचारियों की मांग पूरी हो: सजवाण

उत्तरकाशी, 17 मई (हि.स.)। कांग्रेस उपाध्यक्ष विजयपाल सजवाण ने कहा है कि प्रदेश सरकार की उदासीनता के चलते राज्य के मनरेगा कर्मचारी विगत दो माह से भी ज्यादा दिनों से हड़ताल पर हैं। लगभग 14 वर्षों से ये कर्मचारी विभिन्न विकासखंडों से लेकर पंचायत स्तर तक केंद्र की इस ध्वजवाहक योजना "मनरेगा" का सफल नियोजन व क्रियान्वयन कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि इन कर्मचारियों के दुख तकलीफ को समझा जाए। इनकी मांगें पूरी की जाएं। हिन्दुस्थान समाचार /चिरंजीव

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in