back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ITBP का माया ग्रुप के साथ हुआ एमओयू, मानसिक तनाव से जूझ रहे जवानों को मिलेगी मनोवैज्ञानिक सेवा

Dehradun News: सेलाकुई माया ग्रुप ऑफ कॉलेज और आईटीबीपी, देहरादून के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं।

देहरादून, (हि.स.)। सेलाकुई माया ग्रुप ऑफ कॉलेज और आईटीबीपी, देहरादून के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए हैं। इस समझौते के अनुसार माया कॉलेज मानसिक तनाव से जूझ रहे जवानों को मनोवैज्ञानिक सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

जवानों की सेवा करने का इससे अच्छा सहयोग नहीं हो सकता: डॉ. तृप्ति जुयाल

माया देवी एजुकेशनल फाउंडेशन की प्रबंध निदेशक डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल एवं आईटीबीपी के डीआईजी (नॉर्दन फ्रंटियर) रमाकांत शर्मा के हस्ताक्षरों से अनुबंध हुए हैं। डॉ. तृप्ति जुयाल सेमवाल ने कहा कि सीमाओं पर देश की सुरक्षा कर रहे जवानों की सेवा करने का इससे अच्छा सहयोग और नहीं हो सकता कि जो जवान घर से दूर रहकर या किसी अन्य वजहों से मानसिक तनाव में हैं, उन्हें हम माया देवी एजुकेशनल फाउंडेशन मनोवैज्ञानिक रूप से काउंसलिंग कर तनाव रहित कर सकें।

माया देवी एजुकेशनल फाउंडेशन यह सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध करा रही हैं

डॉ. तृप्ति ने कहा कि माया देवी एजुकेशनल फाउंडेशन यह सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध करा रही हैं। उत्तर भारत में किसी भी जवान को तनाव का सामना करना पड़ता हैं तो हम बॉर्डर में जा कर भी उसको तनाव से दूर करने का प्रयास करेंगे। आईटीबीपी के डीआईजी रमाकांत शर्मा ने समझौते पर हस्ताक्षर करते हुए माया देवी एजुकेशनल फाउंडेशन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि माया देवी एजुकेशनल फाउंडेशन की यह अनूठी पहल है, जिससे जवानों को तनाव से दूर रखने में सहायता मिलेगी।

आईटीबीपी फाउंडेशन को हर संभव सहायता प्रदान करेगा

आईटीबीपी की डिप्टी कमांडेंट देश रत्ना ने डॉ तृप्ति को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस मनोवैज्ञानिक प्रशिक्षण के दौरान आईटीबीपी फाउंडेशन को हर संभव सहायता प्रदान करेगा। आईटीबीपी के आईजी (नॉर्थन फ्रंटियर) संजय गुंजियाल ने माया देवी एजुकेशनल फाउंडेशन को इस एमओयू के लिए धन्यवाद दिया। आईटीबीपी के कमांडेंट (तेइसवी बटालियन) पीयूष पुष्कर एवं डॉ. तृप्ति ने इस एमओयू के उपरांत आईटीबीपी परिसर में रुद्राक्ष एवं नीम के पेड़ भी लगाकर यह संदेश दिया कि आईटीबीपी और माया देवी एजुकेशनल फाउंडेशन पर्यावरण के प्रति पूर्ण रूप से जागरूक हैं। एमओयू के हस्ताक्षर के दौरान माया कैम्पस डीन डॉ. मनीष पाण्डे एवं डिप्टी डायरेक्टर आशुतोष बडोला उपस्थित थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उत्तराखंड पंचायत चुनाव: 32,580 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 31 जुलाई को, पहली बार ऑनलाइन आएंगे नतीजे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में पंचायत चुनाव 2025 के नतीजों का सबको बेसब्री से इंतजार है। 31 जुलाई को सुबह 8 बजे से मतगणना...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...