back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Haldwani Violence: हल्द्वानी घटना में युवा कांग्रेस नेता की संलिप्तता, BJP बोली-कांग्रेस सार्वजनिक माफी मांगे

Haldwani Violence: हल्द्वानी घटना में युवा कांग्रेस नेता की संलिप्तता को लेकर सियासत तेज हो गई है।भाजपा ने कहा इसी कारण दंगे के दोषियों की उनके बड़े नेता आलोचना करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।

देहरादून, (हि.स.)। हल्द्वानी घटना में युवा कांग्रेस नेता की संलिप्तता को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कहना है कि दंगे के दोषियों की उनके बड़े नेता इसी कारण आलोचना करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। अब कांग्रेस नेताओं को सार्वजनिक माफी मांगते हुए अपनी पार्टी के अंदर झांकना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं को दोषियों की खुलकर आलोचना करनी चाहिए

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने इस पूरे घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वोट बैंक को दरकिनार कर, देवभूमि के हित में अब तो कांग्रेस नेताओं को दोषियों की खुलकर आलोचना करनी चाहिए।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष का नाम मुख्य आरोपितों में आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

उन्होंने हल्द्वानी की दुखद घटना को अंजाम देने वालों में हल्द्वानी विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष का नाम मुख्य आरोपितों में आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण एवं चिंताजनक है। कांग्रेस के बड़े नेताओं को सामने आकर अपने युवा नेता की करतूत पर माफी मांगनी चाहिए। अब कांग्रेस का सफाई हजम नहीं होने वाला है। यदि निकाला भी था तो सार्वजनिक क्यों नही किया।

भाजपा शुरुआत से कर रही दोषियों पर कार्रवाई की बात

उन्होंने कहा कि भाजपा शुरुआत से लगातार शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए दोषियों पर कार्रवाई की बात कर रही है। जिसको लेकर सरकार ने वहां त्वरित गति से अमन कायम करवाया और कुछ दोषियों को गिरफ्तार किया है। बाकी शेष आरोपितों जिसमें कांग्रेस नेता भी शामिल हैं, उनको भी कानून के दायरे में लाया जायेगा।

भाजपा का कांग्रेस पर आरोप, कहा- बात पहले से जानते थे ये लोग

उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि मुख्य विपक्षी दल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाने और हाई कोर्ट जज से जांच करवाने की मांग तो करता रहा,लेकिन एक शब्द भी देवभूमि की शांति भंग करने और प्रशासन, पुलिस और मीडिया टीम पर जानलेवा हमले करने वालों के खिलाफ नही बोला। अब जांच के बाद कांग्रेस नेता का नाम साजिश करने वालों में खुलकर सामने आया है तो उससे एक ही बात स्पष्ट होती है कि शायद वे यह बात पहले से जानते थे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵