back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

राज्य में कोरोना के मामले शून्य होने के बाद भी जांच जारी रहेगी: डॉ. धन सिंह

प्रदेश में भले ही कोरोना के एक भी सक्रिय मामले नहीं आए हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग अपनी जांच का क्रम जारी रखेगा ताकि मौसम को देखते हुए सतर्कता बराबर बनी रहे।

देहरादून, एजेंसी । प्रदेश में भले ही कोरोना के एक भी सक्रिय मामले नहीं आए हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग अपनी जांच का क्रम जारी रखेगा ताकि मौसम को देखते हुए सतर्कता बराबर बनी रहे।

शुक्रवार को एक बातचीत के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड में पिछले एक सप्ताह से कोविड 19 का एक भी सक्रिय केस सामने नहीं आया है। भले ही प्रदेश में कोविड 19 का एक भी सक्रिय केस न हो लेकिन मौसम को देखते हुए सभी को सर्तक रहने की जरूरत है।

मंत्री डॉ. धन सिंह ने कोविड 19 के प्रति प्रदेशवासियों की सतर्कता एवं विभागीय अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि भले ही प्रदेश में कोविड19 का एक भी सक्रिय केस न हो लेकिन मौसम को देखते हुये सभी को सर्तक रहने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर अधिकारियों को विशेष सावधानी और जागरुकता अभियान संचालित करने के निर्देश समय-समय पर दिये गये हैं, जिसका नतीजा है कि प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से कोविड का एक भी सक्रिय केस सामने नहीं आया है जबकि राज्यभर के अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में कोविड की जांच लगातार की जा रही है।

डॉ. धन सिंह ने बताया कि प्रदेश में 15 मार्च 2020 को कोविड 19 का पहला केस पाया गया था, तब से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 4 लाख 49 हजार 472 कोविड पॉजिटिव केस दर्ज किये गये। जबकि इस वर्ष 1 जनवरी 2023 के अब तक राज्य में कोविड पॉजिटिव के मात्र 78 मामले सामने आये। विभागीय सक्रीयता एवं आम लोगों की जागरुकता व सावधानी के चलते तीन साल बाद प्रदेशभर में पिछले एक सप्ताह से कोविड का एक भी एक्टिव केस नहीं पाया गया है जो कि प्रदेशवासियों के लिये राहत देने वाली बात है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लगातार वैक्सीनेशन अभियान संचालित किया जा रहा है साथ ही प्रदेश के प्रत्येक अस्पतालों में कोरोना की जांच जारी रहेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

त्रिपुरा के छात्र पर हुए हमले की आयी मेडिकल रिपोर्ट, रीढ़ और दिमाग में थीं गंभीर चोटें, दाहिना हिस्सा था सुन्न

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । देहरादून में 9 दिसंबर को 24 वर्षीय त्रिपुरा के छात्र एंजल चाकमा पर हुए हमले ने शहर में...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...