कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसवन्दिर सिंह गोगी के नेतृत्व में पंचायती मंदिर शिवालय में जलाभिषेक किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव का किया जलाभिषेक

देहरादून, एजेंसी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर शनिवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसवन्दिर सिंह गोगी के नेतृत्व में पंचायती मंदिर शिवालय में जलाभिषेक किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भगवान शिव से भाजपा सरकार को सद्बुद्धि देने की कामना की।

डॉ. जसवन्दिर सिंह गोगी ने भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि राज्य की जनता केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार के दोहरे शोषण के बीच पिस रही है। एक ओर केन्द्र की सरकार बेरोजगार युवाओं के सपनों की हत्या करने वाली अग्निवीर जैसी योजना ला रही है वहीं दूसरी ओर महिलाओं, दलितों और वंचितों का उत्पीड़न कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनहित के मुद्दों को लगातार उठाते रहेगी।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in