श्रीराम जन्मभूमि भूमि पूजन, 5 अगस्त को दीपोत्सव मनाएं लोग: किशन गिरि
श्रीराम जन्मभूमि भूमि पूजन, 5 अगस्त को दीपोत्सव मनाएं लोग: किशन गिरि

श्रीराम जन्मभूमि भूमि पूजन, 5 अगस्त को दीपोत्सव मनाएं लोग: किशन गिरि

हरिद्वार, 26 जुलाई (हि.स.)। श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर के परमाध्यक्ष व श्री पंचायती निर्वाण अखाड़े के श्रीमहंत किशन गिरि महाराज ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की तिथि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे देश व समाज के लिए मंगलकारी बताया है। रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए किशन गिरि महाराज ने कहा कि कई शताब्दी के इंतजार के बाद अब वह घड़ी आई है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनने जा रहा है। यह पल प्रत्येक देशवासी के लिए गौरव का होगा। मंदिर निर्माण से जहां भगवान का वनवास समाप्त होगा वहीं देश में रामराज्य की परिकल्पना को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि भूमि पूजन का दिन उत्सव का दिन है। वास्तव में इस दिन दीपावली जैसा दीपोत्सव सभी को करना चाहिए। भगवान श्रीराम वनवास से अयोध्या वापस लौटकर आए थे उस समय अयोध्या नगरी को सजाया गया था। नगर में दीप जलाकर उनका स्वागत किया था। वास्तव में कई शताब्दी बाद भगवान श्रीराम का वनवास समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में प्रत्येक देशवासी को चाहिए की वह अपने घरों, मंदिरों और नगर में दीपोत्सव मनाए। भगवान राम भारत की अस्मिता के प्रतीक हैं। भगवान राम भारत की पहचान हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in