back to top
20.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जेलों से कैदियों को पैरोल पर छोड़ने का निर्णय दो हफ्ते में हो: हाईकोर्ट

नैनीताल, 06 मई (हि.स.)। हाईकोर्ट ने प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों को पैरोल पर छोड़े जाने के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद हाईपावर कमेटी को दो सप्ताह के भीतर बैठक कर सात या सात साल से कम सजायाफ्ता बंदियों को पैरोल पर छोड़े जाने के मामले पर निर्णय लिए जाने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने 6 जून तक इस संबंध में रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा है। कोर्ट ने यह भी कहा है कि बिना टेस्ट के किसी भी कैदी को पैरोल पर नही छोड़ा जाना चाहिए। कोर्ट के पूर्व आदेश के क्रम में जेल महानिरीक्षक आईपी अंशुमान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुए। मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार हरिद्वार निवासी ओमवीर सिंह ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि पिछले वर्ष सुप्रीम कोर्ट ने एक हाईपावर कमेटी गठित करने का आदेश देते हुए सरकार को निर्देश दिए थे कि कोरोना संक्रमणकाल के दौरान जेल में बंद उन कैदियों को जमानत या पैरोल पर रिहा किया जाए जिनके अभी कोर्ट में ट्रायल चल रहे हैं या सजा के मामले विचाराधीन हैं। कमेटी की सिफारिश पर पिछले साल 699 को छोड़ा गया था। हिन्दुस्थान समाचार/लता नेगी

Advertisementspot_img

Also Read:

योगी सरकार का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव से पहले OBC आयोग बनेगा, हाईकोर्ट में दाखिल किया हलफनामा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन करेगी। सरकार ने इलाहाबाद...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...