कोरोना का असर प्रशासन के कामकाज में भी

corona39s-influence-also-in-administration
corona39s-influence-also-in-administration

देहरादून, 16 अप्रैल (हि.स.)। बढ़ते करोना का असर शासन -प्रशासन में दिखने लगा है, जहां सभी न्यायालयों में तीन मई तक काम बंद कर दिया गया है। विशेष प्रकरणों को छोड़कर अन्य की सुनवाई नहीं होगी। वहीं मुख्य सचिव ओम प्रकाश द्वारा जारी निर्देश के बाद 50 प्रतिशत कर्मचारियों के साथ काम कराए जाएंगे। साथ ही साफ-सफाई के भी उचित निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम इस संदर्भ में काफी सचेष्ट हो गया है। शुक्रवार को नगर आयुक्त विनय शंकर पांडे और मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कैलाश जोशी ने नगर निगम के मुख्य द्वार पर विशेष प्रबंधन किया। जहां नगर निगम में प्रवेश करने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग हो रही थी वहीं डेंगू की रोकथाम के लिए भी टीमें गठित कर दी गई है। डेंगू पर प्रभावी रोकथाम के लिए अभियान चलाकर एक वार्ड में एक ही समय में फॉगिंग की जाएगी। इस अभियान के तहत 16 और 17 अप्रैल तक 12 वार्डों में शाम 5 बजे से 6 बजे तक रोटेशन के अनुसार प्रत्येक वार्ड में 10-10 मशीनों से फॉगिंग और स्प्रे करने के लिए टीम गठित की गई है। महापौर सुनील उनियाल गामा के अनुसार पहले चरण में वार्ड 8 साला वाला, वार्ड 9 आर्य नगर, वार्ड 17 चक्कू वाला, वार्ड 18 इंदिरा कॉलोनी, वार्ड 49 भगत सिंह कॉलोनी, वार्ड 51 वाणी विहार, वार्ड 80 रेस्ट कैंप, वार्ड 81 रेस कोर्स, वार्ड 77 माजरा, वार्ड 78 टनल रोड, वार्ड 97 हर्रावाला और वार्ड 100 नत्थूवाला में टीमों द्वारा 16 और 17 अप्रैल को शाम 5 बजे से 6 बजे तक फॉगिंग और स्प्रे किया जाएगा। इसके तहत सभी 100 वार्डों को अलग-अलग बांट दिया गया है जिसके चलते पहले चरण में दो दिन में 12 वार्डों में शाम 5 बजे से 6 बजे तक फॉगिंग और स्प्रे किया जाएगा। मास्क पर भी सख्ती की गई है तथा कहा गया है कि कोई भी बिना मास्क और बिना स्क्रीनिंग के नगर निगम में प्रवेश न करने पाए। हिन्दुस्थान समाचार/ साकेती/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in