हरिद्वार, 02 जून (हि.स.)। प्राचीन मनोकामना शिव सिद्धि मंदिर में भक्तों ने मंदिर के संस्थापक जगदीश लाल शर्मा के सानिध्य में महादेव भगवान शंकर एवं श्री शनिदेव की पूजा अर्चना कर देश दुनिया से कोरोना महामारी समाप्त करने कोरोना मृतकों की आत्मशांति की प्रार्थना की। मंदिर के संस्थापक जगदीश लाल शर्मा ने कहा कि आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जनित महामारी का प्रकोप झेल रही है। अलग-अलग रूप लेकर सामने आ रही कोरोना महामारी के चलते भारत में भी लाखों लोग असमय काल के गाल में समा गए। ऐसे में सभी को अधिक से अधिक धार्मिक अनुष्ठान कर भगवान से महामारी का प्रकोप शांत करने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। इस अवसर पर विकास गुप्ता, विशाल गर्ग, ज्ञानचंद तोमर, जोहार अग्रवाल, दर्शन, विशाल, जगदंबा सिंह, सागर मनचंदा, महावीर सिंह, सतेंदर, मनोज, शुभम पाल, आकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत




