मां काली की कृपा से जल्द खत्म होगा कोरोनाः रविन्द्रपरी
मां काली की कृपा से जल्द खत्म होगा कोरोनाः रविन्द्रपरी

मां काली की कृपा से जल्द खत्म होगा कोरोनाः रविन्द्रपरी

हरिद्वार, 13 जून (हि.स.)। मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में मां काली को नीबुओं की माला अर्पित कर देश को कोरोना संकट से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि पूर्ण विधिविधान व सच्चे मन से मां काली की पूजा अर्चना करने से सभी संकटों का समाधान हो जाता है। उन्होंने कहा कि मां काली की कृपा से वैज्ञानिकों को जल्द ही सफलता मिलेगी और कोरोना वायरस का खात्मा होगा। समस्त संकटों को हरने वाली मां काली अपने भक्तों पर सदैव कृपा करती है। सभी को नियमपूर्वक मां काली की आराधना अवश्य करनी चाहिए। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरि महाराज ने कहा कि सभी को नियमों का पालन करते हुए कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के सरकार के प्रयासों में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मां भगवती की कृपा से देश में कोरोना वायरस से प्रभावित होने वाले मरीजों में से अधिकांश मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। इसके बावजूद इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। सतर्कता व जागरूकता से ही इससे बचा जा सकता है। इस दौरान महंत लखन गिरी, महंत डोगर गिरी, दिगम्बर राजगिरी, दिगम्बर अमृत गिरी, दिगम्बर धनंजय गिरी, दिगम्बर रघुवीर गिरी और अनिल शर्मा सहित सभी संतों ने मां काली को शक्ति का अवतार बताया। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in