back to top
31.6 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कांग्रेस का महंगाई के खिलाफ 7 जुलाई से प्रदेशव्यापी आंदोलन

देहरादून, 27 जून (हि.स.)। उत्तराखंड कांग्रेस केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी, दलहन-तिलहन और अनाज की कीमतों के आसमान छूने के विरोध में सात जुलाई से 17 जुलाई तक राज्यव्यापी महंगाई विरोधी आंदोलन चलाएगी। राज्यस्तरीय कार्यक्रम राजधानी में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने यह जानकारी पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देशानुसार राज्य के प्रत्येक जनपद के विधानसभा क्षेत्रों और ब्लॉकों में अनुषांगिक संगठन और विभिन्न प्रकोष्ठ लगातार दस दिन तक महंगाई के मुद्दे पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेंगे। पदाधिकारी और कार्यकर्ता राज्य के सभी पेट्रोल पंपों में हस्ताक्षर अभियान चलाएंगे। इस दौरान यूपीए और मोदी शासन में पेट्रोल डीजल और कच्चे तेल की अंतराष्ट्रीय बाजार की तुलनात्मक कीमत का पर्चा वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रसोई गैस, अनाज और खाने के तेल के मुद्दे पर महिला कांग्रेस राज्य के सभी जनपदों में एक दिन थाली और खाली बर्तन बजा कर प्रदर्शन करेगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता, सांसद, पूर्व सांसद और 2019 में सांसद उम्मीदवार,विधायक, पूर्व विधायक,2017 विधायक उम्मीदवार, प्रदेश, जिला और महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी सभी जनपदों के मुख्यालयों में पेट्रोल और डीजल की मूल्य वृद्धि के खिलाफ पांच किलोमीटर साइकिल यात्रा निकालेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता पोर्ट (Kolkata Port) की सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है क्योंकि यहां चौतरफा...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵