कांग्रेस का भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज पर पलटवार
देहरादून, 04 फरवरी (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रियंका गांधी पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन के हरिद्वार बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं बल्कि भाजपा लाशों पर राजनीति करती है। पार्टी मुख्यालय में पार्टी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा प्रवक्ता शहनवाज हुसैन के प्रियंका गांधी के रामपुर (उत्तर प्रदेश) में मृतक किसान के परिवार को सांत्वना देने पर कांग्रेस पर लाशों पर राजनीति करने के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि हिन्दू-मुस्लिम, हिन्दू-सिख और जात-पात के आधार पर बांटने की कोशिश की जा रहीं है। भाजपा नेता किसान आंदोलन से विचलित हो कर गलत बयानबाजी को आधार बना रहे हैं। वे देश के शहीदों के नाम पर वोट मांगते हैं। यह बात शाहनवाज़ हुसैन को समझ आनी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश-hindusthansamachar.in