congress-workers-perform-havan-for-purification-of-intellect-of-chief-minister
congress-workers-perform-havan-for-purification-of-intellect-of-chief-minister

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया मुख्यमंत्री की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन

हरिद्वार, 08 अप्रैल (हि.स.)। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में मुख्यमंत्री की बुद्धि शुद्धि के लिए गंगा घाट पर हवन का आयोजन किया गया और मां गंगा से मुख्यमंत्री के सामान्य ज्ञान वृद्धि के लिए प्रार्थना की गयी। नगर अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि प्रदेश की डबल इंजन सरकार पटरी से पूरी तरह उतर चुकी है। लगातार बे सिरपैर के बयान दे रहे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना भगवान श्रीराम से कर देते हैं। कभी महिलाओं के पहनावे के बारे में टिपणी करते हैं। कभी कहते हैं कि अमेरिका ने भारत पर दौ सौ साल तक राज किया। अब उन्होंने बनारस में कुंभ होने का नया बयान दिया है। इसलिए मुख्यमंत्री की बुद्धिशुद्धि के लिए हवन कर मां गंगा से प्रार्थना की गयी है कि उनके सामान्य ज्ञान में वृद्धि करें। रवि कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री को फिजूल के बयान देने के बजाय प्रदेश की जनता व व्यापारियों की उन्नति के लिए कार्य करना चाहिए। प्रदेश की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है। जिसका अंदाजा सल्ट विधानसभा परिणाम के साथ ही भाजपा को हो जायेगा। आशीष शर्मा’, ’सनी मल्होत्रा’, ’एकलव्य गोस्वामी’ ने संयुक्त रूप से कहा कि मुख्यमंत्री के बयानों से लगता है कि अभी उनको यह विश्वास नहीं हुआ है कि वह अब प्रदेश के मुखिया बन गए हैं। इसलिए रोज कोई न कोई शगूफा छोड़ देते हैं। मुख्यमंत्री को चाहिए की हरिद्वार में हो रहे कुंभ में जो अव्यवस्थाएं हैं। उसको सुधारे और कुंभ को और भव्य और दिव्य बनाने पर काम किया जाये। नही तो वो दिन दूर नही जब प्रदेश की जनता सड़कों पर उतरकर मुख्यमंत्री और भाजपा का विरोध करने पर मजबूर हो जाएंगी। इस दौरान नीलम शर्मा, प्रकाश भटट, अनंत पांडेय, विजय कुमार, रमेश कुमार, शानू गिरी, श्याम गुप्ता, ओम प्रकाश शर्मा, जवाहर सिंह, अनिल शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in