congress-workers-distributed-food-grains-in-the-leper-ashram
congress-workers-distributed-food-grains-in-the-leper-ashram

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ आश्रम में वितरित किया खाद्यान्न

हरिद्वार, 21 मई (हि.स.)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 30वें शहादत दिवस के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी के संयोजन में कार्यकर्ताओं ने चण्डीघाट स्थित कुष्ठ आश्रम पहुंचकर आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, मसाले चीनी, चाय पत्ती, फल आदि खाद्य सामग्री के साथ मास्क, सेनेटाइजर तथा वस्त्र वितरित किए। इस मौके पर महासचिव डा.संजय पालीवाल, पूर्व विधायक रामयश सिंह,प्रदेश सचिव प्रदीप चौधरी, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष अंजू मिश्रा, महेश प्रताप राणा, विकास चैधरी, यशवंत सैनी, रवि कश्यप, पार्षद महावीर वशिष्ठ, शैलेंद्रसिंह एडवोकेट, पार्षद कैलाश भट्ट, अशोक उपाध्याय, शुभम अग्रवाल, गुलबीर सिंह, नावेज अंसारी, शिवकुमार जोशी, मनोज जाटव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in