congress-tehri-in-charge-sajwan-insists-on-preparing-for-2022-election
congress-tehri-in-charge-sajwan-insists-on-preparing-for-2022-election

कांग्रेस टिहरी प्रभारी सजवाण का 2022 चुनाव की तैयारी पर जोर

नई टिहरी, 10 फरवरी (हि.स.)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष व टिहरी जिला प्रभारी पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने बुधवार को धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने जौनपुर क्षेत्र के स्यालसी गांव भवान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वगीर्य देवी सिंह चौहान की पुण्य स्मृति में उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा आयोजित भागवत कथा में शिरकत की।इसके पश्चात थत्यूड़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। उन्होंने बैठक में मौजूद पदाधिकारियों से 2022 के चुनावी समर के लिए तैयारी करने पर जोर दिया। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, पूर्व पालिकाध्यक्ष मंसूरी मनमोहन मल्ल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा, धनोल्टी विधानसभा के प्रभारी जब्बर सिंह पंवार, पूर्व पालिकाध्यक्ष शूरवीर रांगड़ आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in