ऋषिकेश, 27 जून( हि.स.) जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा रविवार को राष्ट्रीय ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन श्यामपुर कांग्रेस जन सहायता कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला और प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा मौजूद रहे। आखिऱ में भारतीय जीवन बीमा निगम के विकास अधिकारी राजेन्द्र जोशी, कोरोना काल मे कार्य करने वाले गोकुल रमोला और सेवादल के नीरज त्यागी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। सेवादल के जिलाध्यक्ष राकेश कंडियाल ने कहा कि जिले में सेवादल में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जाएगा।विधानसभा चुनाव से पूर्व एक हजार कार्यकर्ता पूरे जिले में भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ मार्च निकालेंगे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम




