congress-ready-for-mission-2022-vijay-pal-sajwan
congress-ready-for-mission-2022-vijay-pal-sajwan

मिशन 2022 के लिए कांग्रेस तैयारः विजय पाल सजवाण

नई टिहरी, 30 जनवरी (हि.स.)। कांग्रेस के टिहरी जिले के प्रभारी गंगोत्री के पूर्व विधायक विजय पाल सजवाण और सह प्रभारी अतोल रावत की मौजूदगी में शनिवार को सभी विधानसभा प्रभारियों सहित कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की अहम बैठक मिलन केंद्र में हुई। बैठक में सभी ने 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया। बूथ लेबल तक कांग्रेस को मजबूत करने के साथ ही भाजपा की विफलताओं को जनता के सामने लाने की अपील की गई। इस मौके पर वक्ताओं ने सबसे पहले महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सजवाण ने कहा कि भाजपा अन्नदाताओं के साथ धोखा कर रही है। प्रदेश में जीरो टालरेंस के नाम पर भ्रष्टाचार को दबाने का काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भी भ्रष्टाचार की चपेट में हैं। मेनका गांधी ने प्रदेश सरकार के जीरो टालरेंस के छलावे को उजागर किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार जनता और युवाओं को बरगला रही है। सह प्रभारी बड़काट नपा के पूर्व अध्यक्ष अतोल रावत ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल की विकास योजनाओं को ठप कर अपने शिलापट लगाकर भाजपा मात्र श्रेय लेने का काम कर रही है। पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी व हरीश रावत के कार्यकाल के विकास कामें के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस मौके पर प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, जोत सिंह विष्ट,पूर्व पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह विष्ट, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौडियाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत, पालिकाध्यक्ष सीमा कृषाली, चंबा पालिकाध्यक्ष सुमना रमोला, कांग्रेस प्रदेश कार्य समिति सदस्य आकाश कृषाली, ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमोला, टिहरी विधानसभा प्रभारी विजय लक्ष्मी थलवाल, नवीन सेमवाल, जगदंबा प्रसाद, जबर सिंह पंवार, अरूणादय नेगी, कपिल जोशी, राजेंद्र डोभाल, मान सिंह रौतेला सहित भारी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in