देहरादून, 06 मई (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कोरोना संक्रमण में राज्य की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ गुरुवार को सांकेतिक उपवास रखकर विरोध जताया। गुरुवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सांकेतिक उपवास पर बैठे। इस मौके पर प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार महामारी बचाव में पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। आमजन उपचार को लेकर परेशान है। कहीं आक्सीजन तो कहीं बेड के अभाव में लोग तम तोड़ रहे हैं। फिर भी यह सरकार व्यवस्था करने का खाखले दावें कर रही है। राज्य की जनता को उपचार मुहैया कराने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की जरुरत है। सांकेतिक उपवास में पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, परवादून अध्यक्ष गौरव चौधरी, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर सहित अन्य मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/चंद्र




