देहरादून, 15 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सल्ट उपचुनाव में भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस विकास की राजनीति करती है। जबकि भाजपा सिर्फ नारों और धर्म-जाति में उलझाने की राजनीति करती आई है। गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सल्ट उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार गंगा पंचोली के समर्थन में तीन सभाओं को संबोधित किया। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ता पोखरी सहित जगह-जगह हरीश रावत का स्वागत किया। हरीश रावत ने पोखरी एवम नेवलगाव खुमाड़ में भी भारी भरकम भीड़ को संबोधित करते हुए मार्मिक अपील की। हरीश रावत ने प्रदेश के सभी कांग्रेस नेताओं को देव डांगर के रूप में अवतार लेते हुए कांग्रेस की जीत के लिए एकजुट होकर गंगा पंचोली को आशीर्वाद देने का आव्हान किया।गंगा बहन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ता हरीश रावत जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। हरीश रावत ने स्याल्दे में जनसभा में गंगा पंचोली के पक्ष में मार्मिक अपील कर लोगों से कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में जिस तरह से विकास हुए थे वह अब भी वहीं पर रुके पड़े हैं। भाजपा इन कार्यों को अपने खाते में जोड़ने का कार्य कर रही है। इस मौके पर हरीश रावत ने पहाड़ के मडुवे, झुगरे, कौड़ि, बकरे,गाय, मेरा पेड़ मेरा धन, गौरा धन योजना, मेरे बुजुर्ग मेरे तीर्थ, समेत सभी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इन सारे विषयों को भाजपा ने ठंडे बस्ते में डाल कर कचूमर निकाल दिया। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से उन्हें ऐसा झकझोर दिया किया कि इन्हें लगा कि वह निबट जाएंगे। लेकिन कोई तो है उनका ईष्ट देव जो उन्हें फिर से खड़ा कर गया। शायद इष्टदेव ने उन्हें गंगा के लिए वोट मांगने के लिए फिर से खड़ा कर दिया। कांग्रेस को दुबारा खड़ा करने एवम कांग्रेस रूपी इस गंगा की जीत के लिए यह आवश्यक भी था। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा महंगाई एवम बेरोजगारी से त्रस्त कर दिया है। अब जनता को इन सभी का जवाब 17 अप्रैल को वोट से देकर इसका जवाब देना है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भाजपा पर हमलाबर होते हुए कहा कि भाजपा को अपने मुख्यम पर ही भरोसा नहीं है। विकास की जगह वह ऐसे अटपटे बयान दे रहे है कि प्रदेश की जनता अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है। प्रदेश की जनता अब इनका सीधा जवाब 2022 से पहले सल्ट में देगी। उन्होंने गंगा पंचोली को भारी मतों से विजयी बनाने को कहा। इस मौके पर पूर्व विधान सभा गोबिन्द सिंह कुंजवाल, विद्यायक करण मेहरा, निजामुदीन, आदेश चौहान, ने पूर्व विधायक मनोज तिवारी, भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सह प्रभारी राजेश धर्मानी आरयेंद्र शर्मा,विजय सारस्वत, प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया, गरिमा दसौनी समेत वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश




