कांग्रेस डूबता जहाजः आदेश चौहान
कांग्रेस डूबता जहाजः आदेश चौहान

कांग्रेस डूबता जहाजः आदेश चौहान

हरिद्वार, 15 जुलाई (हि.स.)। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है, जिस की सवारी करना खतरे से खाली नहीं है। यह बात कांग्रेस कार्यकर्ता भी अच्छी तरह से जान गए हैं। इसलिए उन्होंने भाजपा का दामन थामना बेहतर समझा और अन्य भी लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। विधायक चौहान नगर निगम के वार्ड नंबर 59 सीतापुर में स्थित पृथ्वीराज सिंह चौहान धर्मशाला में आयोजित एक सम्मान कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि करोना महामारी के दौरान सफाई कर्मचारियों, आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान की परवाह न करते हुए घर-घर जाकर लोगों की सेवा की। ऐसे में यह लोग सम्मान के भागीदार हैं और इनका भी सम्मान करना उचित था। पार्षद विनीत चौहान के नेतृत्व में इन लोगों को राशन किट देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि भाजपा पार्टी सभी लोगों को साथ में लेकर चलने में विश्वास करती है करोना काल के दौरान भी उन्होंने बाहर के लोगों के लिए लगातार भोजन आदि का प्रबंध किया था। वर्तमान में भी जरूरतमंदों की सेवा के लिए वह सदैव तत्पर हैं। पार्षद चौहान ने कहा कि सहयोग और सम्मान से मनोबल बढ़ता है। इसलिए उन्होंने महामारी के दौरान सेवा करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया है, जिसमें सभी लोगों ने अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा संयोजक राजीव चौहान, पवन चौहान, मंडल मंत्री देवेश शर्मा, बूथ अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, अश्वनी चौधरी, रणजीत और आशु सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in