लोजमो किसान मोर्चा के अध्यक्ष बने चौ. आजाद वीर सिंह
लोजमो किसान मोर्चा के अध्यक्ष बने चौ. आजाद वीर सिंह

लोजमो किसान मोर्चा के अध्यक्ष बने चौ. आजाद वीर सिंह

हरिद्वार, 26 जुलाई (हि.स.)। उत्तराखंड राज्य आंदोलन में यूकेडी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री दिवाकर भट्ट के साथ रुड़की जेल में बंद रहे किसान नेता चौ. आजाद वीर सिंह को लोकतांत्रिक जनमोर्चा कोर कमेटी ने सर्वसम्मति से किसान मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत कर कार्यकारिणी गठन का अधिकार दिया है। लोजमो व यूकेडी के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। लोजमो संयोजक सुभाष सैनी ने बताया कि संगठन के विस्तार के क्रम में किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद पर मनोनीत चौ. आजाद वीर सिंह गत डेढ़ दशक से मोर्चा के साथ रुड़की जिला बनाओ, युवा बेरोजगारों को रोजगार दो सहित तमाम ज्वलंत मुद्दों पर संघर्ष की अगुवाई कर रहे हैं। चौधरी आजाद वीर सिंह उत्तराखंड राज्य के सबसे बड़े ग्राम लिब्बरहेडी के प्रधान रह चुके हैं तथा यूकेडी किसान मोर्चा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। किसानों की हर समस्या से बखूबी परिचित हैं। अब वे अपने नेतृत्व में किसान, मजदूर की आवाज को मोर्चा के बैनर तले उठाएंगे। यूकेडी नेता राजकुमार सैनी, यूकेडी नेता नसीम अहमद, बार काउंसिल उत्तराखंड के पूर्व चेयरमैन चौ सुखपाल सिंह एडवोकेट,बार काउंसिल उत्तराखंड के सदस्य राव मुनफैत अली एडवोकेट, लोजयुमो अध्यक्ष रविंद्र राणा, व्यापारी नेता हाजी मुनव्वर हुसैन, पूर्व पार्षद सुशील यादव, पूर्व सभासद मौ राशिद, पार्षद शक्ति राणा, मोर्चा प्रवक्ता राजेश सैनी, दीपक गुप्ता एडवोकेट, सुरेश महेश्वरी एडवोकेट, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता सैनी एडवोकेट, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष अनुज गोस्वामी, युवा मोर्चा महामंत्री अमित माहेश्वरी एडवोकेट, व्यापारी नेता सुरेंद्र सपरा, व्यापारी नेता विपिन ठकराल, व्यापारी नेता हरीश भारद्वाज, शाहिद सिद्दीकी आदि ने उन्हें बधाई दी है। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in