देहरादून, 07 अप्रैल (हि.स.)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कुंभ मेलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि कुंभ मेले में अखाड़ों को उसी प्रकार भूमि आवंटित की जाए, जिस प्रकार वर्ष 2010 में की गई थी। मुख्यमंत्री ने संतों के नाम पर घाटों की मांग के संबंध में मेलाधिकारी को तत्काल आख्या देने के निर्देश दिए हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश




