back to top
18.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री ने एम्स की टेलीमेडिसिन सेवा “गरुड़” का किया उद्घाटन

-प्रदेश की सभी 110 तहसीलों में देशभर के 898 ट्रेंड मेडिकल और पैरामेडिकल छात्र देंगे परामर्श ऋषिकेश, 17 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एम्स द्वारा शुरू की गई टेलीमेडिसिन सेवा “गरुड़” का उद्घाटन किया। इस टेलीमेडिसिन सेवा के जरिए प्रदेश की सभी 110 तहसीलों में देशभर के 898 ट्रेंड मेडिकल और पैरामेडिकल छात्रों द्वारा मेडिकल सम्बन्धी जानकारी और परामर्श दिया जाएगा। यह सेवा सोमवार को शुरू हो चुकी है।इस सेवा के जरिए प्रदेश की जनता को फोन के माध्यम से ही एक्सपर्ट डॉक्टरों से चिकित्सीय परामर्श मिल सकेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि मेडिकल और पैरामेडिकल के नौजवानों द्वारा एम्स ऋषिकेश की पहल सराहनीय है। सरकार भी लगातार प्रयासरत है कि ज्यादा से ज्यादार डॉक्टरों की तैनाती की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के समय में सीमांत क्षेत्रों तक संपर्क के साथ हेल्थ सिस्टम मजबूत करना सबसे बड़ी चुनौती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से शहरी इलाकों में कोविड की स्थिति स्थिर है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राफ बढ़ रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि हर ब्लॉक स्तर तक कंट्रोल रूम बनाए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पूर्व जिला स्तर तक कंट्रोल रूम बनाए जा रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार टेस्टिंग के आंकड़ों को पारदर्शी तरीके से सामने रख रही है। टेस्टिंग नेशनल एवरेज से अधिक है, इससे साफ है कि उत्तराखंड में ज्यादा टेस्टिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि तीसरी लहर के आने से पहले ही जरूरी तैयारी पूरी कर ली जाए, जिसको लेकर पहाड़ के छोटे-छोटे सेंटर पर भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी की जा रही है। एम्स के निदेशक प्रोफेसर रविकांत से बताया कि एम्स ऋषिकेश द्वारा प्रोजेक्ट गरुड़ के लिए देशभर से मेडिकल और पैरामेडिकल के छात्रों के आवेदन मांगे गए थे। इस प्रोजेक्ट में कुल 1621 छात्रों ने पंजीकरण किया । जिसमें से 898 मेडिकल और पैरामेडिकल के छात्रों को इस प्रोजेक्ट के लिए चयनित किया गया। प्रो. रविकांत ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में एमबीबीएस और बीडीएस के 621 डॉक्टर जबकि पैरामेडिकल कोर्सेज से संबंधित 277 छात्रों को शामिल किया गया है। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक दिनेश , ऋषिकेश मेयर अनीता ममगांंई एवं एम्स ऋषिकेश के वरिष्ठ चिकित्सक मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार /विक्रम

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...