back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुख्यमंत्री ने ग्रामीण पर्वतीय क्षेत्र के सुनयोजित विकास के लिए दिए निर्देश

देहरादून, 25 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने ग्रामीण पर्वतीय क्षेत्रों में सुनियोजित विकास के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में सचिव शहरी विकास को शीघ्र आख्या प्रस्तुत करने को कहा है। गुरुवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास प्राधिकरणों के सम्बन्ध में बैठक हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास प्राधिकरणों को स्थगित करने के बाद विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में सुनियोजित विकास जरूरी है। पर्वतीय क्षेत्रों में आवासीय भवनों के नक्से पास कराने की बाध्यता न रहने के कारण इन क्षत्रों में विकास के लिये व्यापक जनहित को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाना उचित होगा। बैठक में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, हरक सिंह रावत, सचिव शैलेश बगोली, सुशील कुमार विनोद कुमार सुमन तथा उपाध्यक्ष एमडीडीए रणवीर सिंह उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵