देहरादून, 30 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वरिष्ठ पत्रकार आदित्य राम डबराल (104 वर्ष) और वरिष्ठ पत्रकार कृष्णानन्द पपनै के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रविवार को मुख्यमंत्री रावत ने अपने शोक संदेश में वरिष्ठ पत्रकार पपनै की दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। महानिदेशक सूचना रणबीर सिंह चौहान सहित व सूचना विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी पपनै और वरिष्ठ पत्रकार आदित्य राम डबराल निधन पर शोक व्यक्त किया है। गौरतलब है कि वर्ष 1917 में जन्मे डबराल की प्राथमिक शिक्षा उनके पैतृक गांव डाबर, तहसील लैंसडौन में हुई। मेरठ विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद वे दिल्ली में स्टेट्समैन अखबार से जुड़े रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश




