chief-minister-announces-regularization-of-slums-electoral-stunt-rajkumar
chief-minister-announces-regularization-of-slums-electoral-stunt-rajkumar

मुख्यमंत्री की मलिन बस्तियों के नियमितीकरण की घोषणा महज चुनावी स्टंट: राजकुमार

देहरादून, 14 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राजकुमार ने मुख्यमंत्री के मलिन बस्तियों के नियमितीकरण की घोषणा को महज चुनावी व राजनीति स्टंट करार दिया है। मलिन बस्ती चेयरमैन भी रह चुके पूर्व विधायक राजकुमार ने बुधवार को मुख्यमंत्री की घोषणा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सरकार के निर्णय को राजनीतिक चाल बताया है। उन्होंने कहा कि अगले छह माह में चुनाव होने हैं। इसे देखते हुए सरकार ने गरीबों का नहीं बल्कि अपना लाभ साधने के लिए यह निर्णय लिया है। पिछले चार साल में सरकार को गरीबों की याद नहीं आई। पूर्व विधायक ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के राज में मलिन बस्तियों के लिए चार सौ करोड़ रुपये का एक प्रस्ताव बनाया था और कैबिनेट में पास भी किया था। लेकिन बाद में सरकार बनने पर भाजपा ने उस प्रस्ताव को रोक दिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा मलिन बस्तियों को सिर्फ और सिर्फ चुनावी लाभ के लिए स्टंट कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in