back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

चारधाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, सीमित संख्या रखने वाले निर्णय को सरकार ने लिया वापस

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश हैं कि यात्रा काल में रजिस्ट्रीकरण की प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी।

देहरादून, एजेंसी। उत्तराखंड के चारों धामों में अब कितने भी तीर्थ यात्री दर्शन कर सकेंगे। प्रदेश सरकार ने प्रत्येक धाम में दर्शनार्थियों की संख्या को सीमित रखने के निर्णय को वापस ले लिया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से शुक्रवार को जानकारी दी गई है कि चारधाम यात्रा के दौरान दर्शनार्थियों की संख्या को प्रत्येक धाम में प्रतिदिन सीमित रखने के निर्णय को वापस ले लिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश हैं कि यात्रा काल में रजिस्ट्रीकरण की प्रक्रिया पूर्ववत जारी रहेगी। यह व्यवस्था यात्रियों की यात्रा में मददगार साबित होती है। यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय स्तर पर व्यवस्था की जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया निर्णय वापस

मुख्यमंत्री धामी ने भी ट्वीट कर बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चारधाम यात्रा के दौरान दर्शनार्थियों की संख्या को प्रत्येक धाम में प्रतिदिन के लिए सीमित रखने के निर्णय को वापस ले लिया गया है। साथ ही अधिकारियों को यात्राकाल में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूर्ववत जारी रखने एवं यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

त्रिपुरा के छात्र पर हुए हमले की आयी मेडिकल रिपोर्ट, रीढ़ और दिमाग में थीं गंभीर चोटें, दाहिना हिस्सा था सुन्न

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । देहरादून में 9 दिसंबर को 24 वर्षीय त्रिपुरा के छात्र एंजल चाकमा पर हुए हमले ने शहर में...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵