back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Chamoli Accident: धामी सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 5-5 लाख की राहत राशि, मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश

Chamoli Accident: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपये की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

देहरादून, हि.स.। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपये की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली है। मुख्यमंत्री धामी चमाेली नहीं जा सके। बताया गया कि मौसम की खराबी के कारण उनके हेलीकाप्टर को वापस लौटना पड़ा। अब वह एम्स ऋषिकेश में भर्ती घायलों का हालचाल लेने जाएंगे।

मजिस्ट्रियल जांच के दिए आदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृह मंत्री को चमोली की घटना की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों को एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर से लाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गई है।

मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये देने के निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने चमोली घटना में मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायलों को 1-1 लाख रुपये की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री चमोली स्थित घटना स्थल के लिए रवाना हुए थे, लेकिन मौसम खराब होने के चलते हेली उड़ कर वापस आ गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

“राहुल गांधी का भी टिकट फाइनल नहीं” वाले बयान पर घिरे हरक सिंह रावत, भाजपा ने उड़ाई हंसी, जानें क्‍या कहा?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में सभी दलों की हलचल तेज है। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...