bjp39s-policies-are-anti-people-pritam-singh
bjp39s-policies-are-anti-people-pritam-singh

भाजपा की नीतियां जनविरोधीः प्रीतम सिंह

-आंदोलकारियों पर लाठीचार्ज के विरोध में फूंका गया सरकार का पुतला गोपेश्वर, 03 मार्च (हि.स.)। चमोली जिले के नंदप्रयाग में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने बुधवार को कहा कि भाजपा की नीतियां जनविरोधी हैं। कार्यकर्ता भाजपा की ऐसी नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे। जनता चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। उन्होंने घाट के लोगों पर किए गए पुलिस लाठीचार्ज की निंदा की। सिंह ने मांग की है कि इसके लिए प्रदेश सरकार जनता से माफी मांगे। उन्होंने यह बात लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन में हिस्सा लेने के दौरान कही। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि यह सरकार महंगाई को रोक नहीं पा रही। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। चार साल में एक भी युवा को नौकरी नहीं मिली है। सरकार जुमलों से जनता को बहका रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार के मुखिया कह रहे हैं कि उन्होंने सभी ब्लाॅक मुख्यालयों को डेढ़ लाइन सड़क से जोड़ने की घोषणा की है तो उस पर शासनादेश जारी करने में देरी क्यों की जा रही है। देवाल में भी फूंका सरकार का पुतला चमोली जिले के देवाल विकास खंड मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घाट आंदोलनकारियों पर विधानसभा कूच के दौरान लाठीचार्ज के विरोध में सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, देवाल की पूर्व ब्लाक प्रमुख उर्मिला बिष्ट, संगीत बिष्ट, महिला कांग्रेस की ब्लाक अध्यक्ष पुष्पा नेगी, पुष्पा मिश्रा, क्षेपंस प्रताप राम, पूर्व अध्यक्ष लखन रावत, कंचन बिष्ट, यादव चंद्र मिश्रा, चंद्रमोहन मिश्रा, मोहन दानू आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/जगदीश/मुकुंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in