bjp39s-chintan-mission-in-ramnagar-on-the-road-map-of-2022
bjp39s-chintan-mission-in-ramnagar-on-the-road-map-of-2022

रामनगर में भाजपा का चिंतन मिशन 2022 के रोड मैप पर

देहरादून, 28 जून (हि.स.)। नैनीताल जिले के रामनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड के चिंतन शिविर में पूरा फोकस मिशन 2022 पर है। तीन दिवसीय शिविर के दूसरे दिन बड़े नेताओं की मौजूदगी में चर्चा शुरू हो गई। पांच सत्रों में चुनावी रोड मैप, विरोधियों की ताकत और कमजोरी पर मंथन होना है। सोमवार को योग के बाद प्रथम सत्र का शुभांरभ हुआ। भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए यहीं से रोड मैप को लेकर विपक्ष के आक्रामक रवैये पर सुरक्षात्मक वार के लिए मैदान पर उतरेगी। आला नेता प्लान तैयार करेंगे। भाजपा सत्ता में वापसी के संकल्प के साथ आगे बढ़ेगी। शिविर में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और सुझाव पर चिंतन कर चुनावी रणनीति तैयार होगी। शिविर में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, संगठन महामंत्री अजेय, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद अजय भट्ट, अजय टम्टा, माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, अरविंद पांडे, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत आदि मौजूद हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in