भाजपा हर मोर्चे पर विफलः किशोर
भाजपा हर मोर्चे पर विफलः किशोर

भाजपा हर मोर्चे पर विफलः किशोर

नई टिहरी, 29 जुलाई (हि.स.)। पूर्व विधायक किशोर उपाध्याय ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। कोरोना काल में पूरे जनपद में लगभग 62 हजार लोग अपने घरों को वापस आये हैं। यह सभी लोग बेरोजगार हैं। सरकार ने अभी तक उनके रोजगार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता में उपाध्याय ने कहा कि सरकार और सरकार के नुमाइंदे सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं। सिर्फ ठेकेदारी करने में मशगूल हैं। जिलाधिकारी टिहरी से वार्ता का कोई नतीजा नहीं निकला। इस मौके पर प्रतापनगर के पूर्व विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि क्या आज भाजपा के लोग डोबरा-चांठी पुल का श्रेय लेना चाहते हैं। इस पुल की नींव 2006 में कांग्रेस सरकार ने रखी। लगभग 9 साल बीच में भाजपा की सरकार रही और आज भी है, लेकिन उन्होंने ठीक तरीके से इस पर काम नहीं किया। इसकी वजह से इस पुल को बनने में इतना विलंब हुआ है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा की सरकार को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में बदलाव लाना चाहिए। जो प्रवासी घर लौटे हैं। उनको रोजगार मुहैया कराना चाहिए। शिक्षित बेरोजगार नौजवानों को उनकी योग्यता के अनुसार उन्हें बेरोजगारी भत्ता मिलना चाहिए। प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव मुशर्रफ अली ,ज्योति प्रसाद भट्ट ,लक्ष्मी प्रसाद भट्ट ,पंकज रतूड़ी ,शकील अहमद, राजेंद्र प्रसाद डोभाल, संजय पवार, आशा रावत, नवीन सेमवाल, गीता नेगी ,सादहसन, दीपक चमोली आदि मौजुद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in