BJP will return to power again: Joshi
BJP will return to power again: Joshi

भाजपा फिर करेगी सत्ता में वापसी:जोशी

देहरादून, 10 जनवरी (हि.स.)। मसूरी विधायक गणेश जोशी ने रविवार को कहा है कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर जीतकर सत्ता में वापसी करेगी। इसको लेकर बूथस्तर तैयारियां की जा रही हैं। जोशी ने यह बात विधानसभा क्षेत्र के श्रीदेवसुमन नगर मंडल के विजय कालोनी एवं डोभालवाला शक्ति केन्द्रों में आयोजित बैठक में कही। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बहुत अहम है। बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान चल रहा है। सोशल मीडिया में ग्रुप बनाए जा रहे हैं। बैठक में भाजपा मंडल महामंत्री सुरेन्द्र राणा, विजय कालोनी शक्ति केंद्र प्रमुख ओम प्रकाश बावड़ी, डोभालवाला शक्ति केंद्र प्रमुख जीवन लांमा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद सत्येन्द्र नाथ, भाजपा नेता चमनलाल बाल्मिकि आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.