back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भाजपा के हर जिले में 2024 तक होगा अपना कार्यालय : महेन्द्र भट्ट

उत्तरकाशी में कार्यालय के लिए नई भूमि की तलाश की जा रही है वही काशीपुर, रुड़की, कोटद्वार पौड़ी में पार्टी के पास पहले से जमीन है जिसको लेकर शीघ्र ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

देहरादून, एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटृ ने कहा कि पार्टी का प्रदेश भर में 2024 में अपना कार्यालय होंगे। प्रदेश के आठ जनपदों में स्थाई कार्यालय हैं। अन्य जिला कार्यालयों के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है।

भूमि तलाश और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा

सोमवार को बलवीर रोड स्थित मुख्यालय में केंद्रीय ज़िला कार्यालय निर्माण संयोजक प्रभारी रवींद्र राजू के मार्गदर्शन में विभिन्न विषयों को लेकर पार्टी की उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि देहरादून, हरिद्वार अल्मोड़ा चंपावत चमोली रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ कुल 8 जनपदों में पार्टी कार्यालय स्थाई रूप में निर्मित है। इसके अतिरिक्त अधिकांश जनपदों में कार्यालयों को लेकर दाखिला खारिज और नक्शे की प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। अन्य शेष जनपदों में भी भूमि तलाश और अन्य जरूरी प्रक्रियाओं को भी शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा।

कुमाऊं संभाग कार्यालय के लिए नई जमीन ढूंढी जाएगी

उन्होंने बताया कि उत्तरकाशी में कार्यालय के लिए नई भूमि की तलाश की जा रही है वही काशीपुर, रुड़की, कोटद्वार पौड़ी में पार्टी के पास पहले से जमीन है जिसको लेकर शीघ्र ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। टिहरी में आवंटित कार्यालय को बड़ा किया जाएगा और रानीखेत विकासनगर ऋषिकेश में कार्यालय के लिए जमीन की तलाश की जाएगी। चूंकि हल्द्वानी में पहले से ही कार्यालय है लिहाज़ा वहां कुमाऊं संभाग कार्यालय के लिए नई जमीन ढूंढी जाएगी।

जमीन तलाशने पर विचार किया जा रहा है

भट्ट ने एक सवाल के जवाब में बताया कि उपरोक्त भूमि पर काबिज 1058 भू स्वामियों और विभिन्न सरकारी कार्यालयों की तरह हमें भी न्यायालय के निर्णयों का इंतजार है। जहां तक बात कांग्रेस के आरोपों की है तो अधिकांश सरकारी कार्यालय,भवन और स्वयं पार्टी की इस भूमि का दाखिला खारिज भी उनके कार्यकाल में हुआ, तब कोई आपत्ति नही की गई। अधिक देरी होने की स्थिति में पार्टी प्रदेश कार्यालय के भवन के लिए नई जमीन तलाशने पर विचार किया जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

उपप्रधानमंत्री से लेकर भारत रत्न तक, जानिए लालकृष्ण आडवाणी के किस्से जिन्होंने BJP को बनाया राष्ट्रीय ताकत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी आज अपना 98वां जन्मदिन मना रहे हैं। आडवाणी...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵