bjp-should-repent-on-demonetisation-corona-naveen-joshi
bjp-should-repent-on-demonetisation-corona-naveen-joshi

भाजपा नोटबंदी, कोरोना पर करे पाश्चातापः नवीन जोशी

देहरादून, 25 जून (हि.स.)। कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी ने भाजपा के आपातकाल पर किए गए कार्यक्रम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को नोटबंदी और कोरोना की खामियों पर पाश्चाताप करना चाहिए। नवीन जोशी ने यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा के लोगों आपातकाल की कहानी बताने से पहले नोटबंदी और कोरोना के दौरान आपातकाल की लापरवाही पर जनता को जवाब देना चाहिए। नोटबंदी में लोगों की जान गई। तब भाजपा कुछ नहीं बोली।। रातों रात नोटबंदी लागू की गई। लोग उस दिन को भूले नहीं है। इसलिए भाजपा को नोटबंदी के दिन को काला दिवस मनाकर देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in