BJP SC class also has the biggest family: Vinod Raturi
BJP SC class also has the biggest family: Vinod Raturi

भाजपा एससी वर्ग का भी सबसा बड़ा परिवारः विनोद रतूड़ी

नई टिहरी, 09 जनवरी (हि.स.)। भाजपा जिला कार्यालय में शुक्रवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ा दल होने के साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग का बड़ा परिवार भी है। भाजपा एससी वर्ग का बड़ा हितैषी दल है। पीएम मोदी ने एससी वर्ग के लिए सबसे ज्यादा कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुजवाण ने कहा कि पीएम मोदी बधाई के पात्र हैं कि उन्होंने एससी वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति का बजट 11 सौ करोड़ रुपये से बढ़ाकर 60 हजार करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस मौे पर ब्लाक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, रोशन आर्य, परमवीर पंवार, सोहन चौहान, डॉ. प्रमोद उनियाल, शीशराम थपलियाल, नरेश कुमांई, असगर अली, दर्शन लाल चंद्रमोहन जोगेला आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in