भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफलः राहुल चौधरी
भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफलः राहुल चौधरी

भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफलः राहुल चौधरी

भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ किसान कांग्रेस ने किया प्रदर्शन हरिद्वार, 12 जुलाई (हि.स.)। जगजीतपुर में सड़कों की खस्ता हालत और वार्डों की जन जनसमस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने प्रदर्शन कर धरना दिया। रविवार को प्रदेश प्रवक्ता राहुल चौधरी, प्रदेश महासचिव उदयवीर सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष दिनेश वालिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जगजीतपुर में एकत्र होकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता राहुल चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार अपने किए गए वादों पर खरा नहीं उतरी है। सरकार जनता की जनसमस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के झूठे वादों से देश की भोली-भाली जनता अब त्रस्त हो चुकी है। आज जनता परेशान है, भाजपा सरकार किसान विरोधी, मजदूर विरोधी, व्यापारी विरोधी, युवा विरोधी, गरीब विरोधी बनकर रह गयी है। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता को समझ आ चुका है कि भाजपा सरकार केवल झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही है। अब जनता भाजपा के झूठे वादों व जुमलेबाजी में आने वाली नहीं है। आने वाला समय कांग्रेस का है। चौधरी ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, देश काफी पिछड़ गया है। महापौर एवं कांग्रेस पार्षद को कार्य करने से रोका जा रहा है। नगर विकास मंत्री को पता है कि अगर कांग्रेस के लोग वार्डों में काम करेंगे तो आने वाले समय में उनका जीतना बहुत कठिन हो जाएगा। इसीलिए हर कार्य में अड़ंगा लगाया जा रहा है। धरना प्रदर्शन करने वालों में चौधरी संसार सिंह, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सुंदर सिंह मनवाल, पूर्व प्रधान श्यामसुंदर, आदित्य प्रधान, यशपाल उर्फ पल्लू, योगेश सक्सेना, प्रदीप कुमार, महेंद्र परालिया, अजय नौटियाल, प्रताप तोमर, प्रेम शर्मा, शिवा चौधरी, प्रदीप कुमार, जोगिंदर सिंह, प्रशांत चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in