देहरादून, 24 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कोरोना जंग में कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिए सोमवार को पार्टी मुख्यालय में सांकेतिक मौन व्रत रखा। भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं बल्कि जनता के बीच जाकर उनके दुःख -दर्द और परेशानी में मदद करने का है। लेकिन कांग्रेस व्यवस्थाओं में खामियां निकाल कर राजनीति और प्रदर्शन में मशगूल है। हालांकि उसके बड़े नेता भी उनको इस समय जनता के बीच खड़े होकर कोरोना के खिलाफ लड़ने का आग्रह कर चुके हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि टेस्ट और इलाज, आंकड़ों के नाम पर भी कांग्रेस भ्रामक स्थिति उतपन्न कर रही है, जबकि मुख्यंत्री सर्वदलीय बैठक में विपक्ष के हर सुझाव को मानने की बात कही थाी। बावजूद कांग्रेस भय का वातावरण लोगों के बीच बना रहा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर भी कांग्रेस द्वारा पूरे देश में भ्रामक स्थिति उत्पन्न की जा रही है। इन लोगों की रुचि सेवा कार्यों में नहीं है और भ्रामक प्रचार कर व्यवस्था में खामियां निकालकर राजनिति करना भर रह गया हैं। उन्होंने कहा कि देश में वैक्सीन का उत्पादन निरंतर बढ़ रहा है और दिसंबर तक वैक्सीनेशन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जहां तक उत्तराखंड का सवाल है तो केंद्र से वैक्सीन आने के साथ ही राज्य सरकार सभी के जल्द टीकाकरण के लिए वैक्सीन खरीदने की केंद्र ने अनुमति मिल गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की संस्कृति और सिद्धान्त ही है कि पार्टी के कार्यकर्ता महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान में भी समर्पण भाव के साथ सेवा में जुटे हैं। उन्होंने विपक्ष से कोरोना के खिलाफ जनता के बीच आने और फिलहाल राजनीतिक एजेंडे को विराम देने की अपील की है। उपवास कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष मदन कौशक के अलावा मंत्री बंशीधर भगत, महामंत्री कुलदीप, विधायक खजान दास, अनिलय गोयल, विनय गोयल, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान सहित अन्य मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/राजेश




