भाजपा ने प्रताप नगर का विकास ठप किया:विक्रम सिंह नेगी
भाजपा ने प्रताप नगर का विकास ठप किया:विक्रम सिंह नेगी

भाजपा ने प्रताप नगर का विकास ठप किया:विक्रम सिंह नेगी

नई टिहरी, 17 जुलाई (हि.स.)। प्रताप नगर के पूर्व विधायकन और कांग्रेस नेता विक्रम सिंह नेगी ने शुक्रवार को कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोग भाजपा शासनकाल में परेशान दिख रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि सरकार ने प्रताप नगर में विकास ठप कर दिया है। नेगी ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में लम्बगांव में जो आईआईटी खोला गया था, वह आज बंद होने की कगार पर है। ओखला पॉलिटेक्निक का निर्माण कार्य का पैसा न मिलने के कारण अधर में लटका है। प्रतापनगर नवोदय विद्यालय की स्वीकृति मिलने के बाद भी कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि ग्राम सेम घंडियालकी व कोलधार के दर्जनों नौजवानों ने कांग्रेस में आस्था व्यक्त की है। रतन सिंह रावत, सुनील रावत, राम सिंह रावत व धनवीर राणा ग्राम सेम घड़ियालकी से व ग्राम कोलधार में राजेश रावत, टीकम सिंह रावत, दिनेश रावत व सोबत सिंह रावत के नेतृत्व में दर्जनों नौजवान कार्यकर्ता कांग्रेस में सम्मिलित हुये। हिन्दुस्थान समाचार/प्रदीप डबराल/मुकुंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in