भाजपा नेता लालजी टंडन की अस्थियां गंगा में विसर्जित
भाजपा नेता लालजी टंडन की अस्थियां गंगा में विसर्जित

भाजपा नेता लालजी टंडन की अस्थियां गंगा में विसर्जित

हरिद्वार, 27 जुलाई (हि.स.)। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन की अस्थियां सोमवार सुबह हरकी पैड़ी पर पूर्ण विधिविधान के साथ गंगा में विसर्जित की गईं। लालजी टंडन के पुत्र सुबोध टंडन ने अस्थि विसर्जन कर्म किया। अस्थि विसर्जन कर्मकाण्ड उनके तीर्थ पुरोहित पं. शैलेश गौतम ने कराया। इस दौरान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य समेत कई गणमान्य लोगों ने उनके अवशेष पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। रविवार को स्व. लालजी टंडन की अस्थियां लेकर उनके पुत्र सुबोध और अन्य परिजन हरिद्वार पहुंचे। यहां सप्तसरोवर मार्ग स्थित सिद्धपीठ भूमानिकेतन में उनकी अस्थियां रखी गईं थी। सोमवार को हर की पैड़ी पर पूरे वैदिक विधिविधान से स्व. लालजी टंडन की अस्थियां गंगा में विसर्जित की गई। इस अवसर पर भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद तीर्थ, दिव्य प्रेम सेवा मिशन के आशीष गौतम, संजय चतुर्वेदी, गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, महामंत्री विकास तिवारी, विमल कुमार, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, पूर्व पार्षद कन्हैया खेवरिया, विनीत शर्मा, अविकल राठी आदि लोगों ने लालजी टंडन को श्रद्धांजलि अर्पित की। उल्लेखनीय है कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का 21 जुलाई को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थे। हिन्दुस्थान समाचार/रजनीकांत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in