bjp-government-anti-state-agitators-dhirendra
bjp-government-anti-state-agitators-dhirendra

भाजपा सरकार राज्य आंदोलनकारी विरोधी : धीरेंद्र

पौड़ी, 23 फरवरी (हि.स.)। पूर्व राज्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने मंगलवार को आरोप लगाया कि उत्तराखंड सरकार राज्य आंदोलनकारी विरोधी है। राज्य आंदोलनकारियों को अपमानित किया जा रहा है। राज्य में बेरोजगारी बढ़ रही है। भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री की छवि पूरे देश में सबसे खराब है। भाजपा को तुरंत मुख्यमंत्री को बदल देना चाहिए। उन्होंने यह आरोप चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों के धरना-प्रदर्शन को समर्थन देने के बाद संवाददाता सम्मेलन में लगाए। उन्होंने कहा कि जो लोग वास्तविक रूप से राज्य आंदोलन का हिस्सा रहे हैं उन्हें चिह्नित किया जाना चाहिए। धीरेंद्र ने कहा कि प्रदेश में करीब 11 हजार राज्य आंदोलनकारी चिह्नित हो चुके हैं। यह सरकार सवा चार वर्षो में आंदोलनकारीकारी प्रमाण पत्र जारी नहीं कर पाई है। आगामी विधान सभा सत्र में आवाज उठाई जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/मुकुंद

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in